फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलवारीगूंठ में बारिश से आवासीय मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। बारिश से फुलवारीगूंठ में आवासीय मकान को क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान के क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित परिवार को दो लाख की क्षति पहुंची है। वहीं भूस्खलन से ढिकुरा में एक घर खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरीश लाल पुत्र पदम राम निवासी फुलवारीगूंठ का मकान शनिवार तड़के क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान क्षतिग्रस्त होने से प्रभावित परिवार को दो लाख की क्षति पहुंची है। राजस्व पुलिस ने प्रभावित परिवार को भागुली देवी के मकान शरण दी है।
बारिश से ढिकुरा गांव निवासी उमा देवी के मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। ग्राम प्रधान जैसर चंपा पांडे ने बताया कि प्रभावित परिवार के घर के आगे भूस्खलन होने से मकान पूर्ण रुप से खतरे की जद में आ गया है। उन्होंने राजस्व पुलिस से क्षति का आंकलन कर प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें