फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षित वनों में मिश्रित वन विकसित करने की कोशिश

Thu, 18 Feb 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 वन विभाग ने आरक्षित वनों में मिश्रित प्रजाति के वन विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया है। कैंपा योजना के तहत विभिन्न प्रजातियों  के 66 सौ पौधों का रोपण होना है।

फिलहाल सौनी, तितालीखेत, पूर्वी चौबटिया, स्यूं और विशुवा क्षेत्र में यह कार्य शुरू किया गया है। वनीकरण से पूर्व हदबंदी होनी है। चारा प्रजाति के वन विकसित कर ग्रामीणों को चारे की समस्या से निजात दिलाने की भी योजना है।
विज्ञापन


वन विभाग ने वनीकरण के लिए तितालीखेत में कंपाट नंबर 32-33 में 10 हेक्टेयर, पूर्वी चौबटिया कंपाट नंबर एक में चार हेक्टेयर, स्यूं कंपाट नंबर दो में 10 हेक्टेयर, विशुवा कंपाट नंबर छह में छह हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र को चयनित किया है। इनमें बांज, काफल, बुरांश, पदम, भीमल सहित तमाम चारा प्रजाति के पौधों का रोपण होना है। पौधे वन विभाग की सौनी स्थित नर्सरी से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


कम पड़ने पर महिला किसान पौधालयों से मदद ली जाएगी। सुरक्षा कार्य के लिए तार की मजबूत हदबंदी की जा रही है। चयनित क्षेत्रों में कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर विभाग ने बांज के पौधों के संरक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया है। इन दिनों स्यूं में सुरक्षा दीवार बनाने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें