फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का करें पालन

विज्ञापन
आईटीआई अल्मोड़ा में छात्रों को संबोधित करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सा - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय औद्योगिक संस्थान अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, मारपीट होने पर रिपोर्ट तुरंत ही थाने और राजस्व उपनिरीक्षक के यहां दर्ज करा सकते हैं। यदि वह रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार नहीं होते हैं तो जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी को दी जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है तो सीधे कोर्ट में भी की जा सकते हैं। उन्होंने भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, कर्तव्य, कार्यपालिका, विधानपालिका, न्यायपालिका की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। सभी को अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। पीएलवी दीपा पांडे, दीपा आर्या ने श्रम विभाग की योजनाओं, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार चौधरी, विनीता आर्या, आशा लोहनी आ दि उपस्थित थीं। इस अवसर पर छात्रों को सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें