कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के पालीडुंगरा वार्ड में पेयजल लाइन के निर्माण के दौरान खोदे गए रास्ते की मरम्मत करा दी गई है। खोदाई के कारण लोगों की आवाजाही बाधित हो गई थी।
कपकोट नगर में इन दिनों पेयजल लाइन के निर्माण का काम चल रहा है। पाली तोक के लोगों ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के लिए रास्ते को खोद दिया गया था। रास्ता ध्वस्त होने के कारण लोगों की दिक्कत बढ़ गई थी। विद्यार्थी अधिक परेशान थे। अमर उजाला ने 17 दिसंबर के अंक में लोगों की परेशानी को पेयजल लाइन बिछाने के लिए रास्ता क्षतिग्रस्त करने का आरोप शीर्षक से प्रकाशित किया। नगर पंचायत ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया था। ईओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि अब रास्ते का निर्माण कार्य करा दिया गया है।