फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया व बागेश्वर रेल लाइनों को राष्ट्रीय प०योजना से हटाया

विज्ञापन
चौखुटिया में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सीएम हरीश रावत।अमर उजाला - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया। (अल्मोड़ा)। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि केंद्र सरकार ने रामगनर-चौखुटिया-गैरसैंण रेल लाइन और टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना से हटा दिया है। राष्ट्रीय परियोजना से हटने से इन दो रेल लाइनों के निर्माण में केंद्र सरकार की शत-प्रतिशत आर्थिक भागेदारी की प्रतिबद्धता समाप्त हो गई है। यह उत्तराखंड के लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन

रावत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गैरसैंण में बाहरी लोगों द्वारा भूमि की खरीद पर लगाई गई रोक हटाने से पूर्व सीएम हरीश रावत काफी विचलित नजर आए। उनका कहना है कि जब जमीन ही नहीं बचेगी तो फिर राजधानी क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं का विस्तार कैसे होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने स्थानीय स्तर पर जमीनों के आदान-प्रदान पर रोक नहीं लगाई थी सिर्फ बाहरी लोगों की खरीद पर रोक लगाई गई थी। उन्होंने नए पंचायती राज एक्ट को अव्यवहारिक बताया। बातचीत के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक करन माहरा, पूर्व विधायक सरिता आर्या, गणेश कांडपाल और एलएस मनराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें