फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मोहन शर्मा को पुन्य तिथि पर किया याद, लोगों ने मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर दी श्रृद्वांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। दिल्ली के बटला हाउस कांड में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए अशोक चक्र से सम्मानित मोहन चंद्र शर्मा को उनकी बारहवीं पुण्यतिथि के मौके पर याद किया गया। इस मौके पर उनके पैतृक गांव तिमिलखाल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तमाम लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश सेवा को सर्वाच्च मानकर उन्होंने जो शहादत दी उसे देश कभी नहीं भुला पाएगा। वक्ताओं ने कहा कि आज पूरा विश्व आतंकवाद की समस्या से जूझ रहा है। आतंकवादी आए दिन निर्दोष लोगों का कत्लेआम कर रहे हैं। ऐसे समय में 35 आतंकवादियों को मार गिराने वाले इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा जैसे वीर सपूत की कमी खलना स्वाभाविक है।
सभा में लालकिला कांड, संसद पर हमला और दिल्ली में हुए सीरियल बम धमाकों में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने में शर्मा की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। शहीद मोहन चंद्र शर्मा जन कल्याण एवं विकास समिति तिमिलखाल की ओर से हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता शर्मा के ताऊ शिव दत्त मासीवाल ने और संचालन चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने किया । कार्यक्रम को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें