फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बैक परीक्षा के अंक दर्ज होने से 350 छात्र-छात्राओं को पहुंची राहत

Tue, 13 May 2025 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने के लिए 17 मई तक खोला पोर्टल
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक छठे सेमेस्टर के 350 से अधिक छात्र-छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल इन विद्यार्थियों की बैक परीक्षा के अंक विवि के पोर्टल पर दर्ज नहीं होने से वे परीक्षाओं के लिए आवेदन नहीं कर पाए। विवि प्रबंधन ने अब उनके अंक दर्ज कर उन्हें परीक्षा फार्म भरने के लिए 17 मई तक का समय दिया है।
एसएसजे विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम छठे सेमेस्टर के करीब 350 विद्यार्थी बैक परीक्षा के अंक दर्ज नहीं होने से परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके। इन छात्र-छात्राओं ने बीते वर्ष चौथे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के साथ ही दूसरे सेमेस्टर की बैक परीक्षा भी दी लेकिन विवि के साथ अनुबंधित कंपनी की ओर से उनका परीक्षाफल अपडेट नहीं किया गया। इससे परीक्षा देने के बाद भी वे अनुत्तीर्ण घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट - विवि ने छात्र- छात्राओं की बैक परीक्षा के अंक विवि के पोर्टल पर अपडेट कर दिए गए हैं। विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक परीक्षा फॉर्म भर लें। वहीं परीक्षा संबंधी पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से प्राप्त कर लें।- डॉ. नंदन सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक एसएसजे विवि, अल्मोड़ा।


फोटो - 12 एएलएम 08पी- एसएसजे विवि का प्रशासनिक भवन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें