फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने दून में झटके 15 पदक

Tue, 13 May 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
22वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दिखाया दम
विज्ञापन

अल्मोड़ा। देहरादून में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। शानदार प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और नौ कांस्य पदक झटके। उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा ने विजेता को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
देहरादून हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 15 पदक जीत कर अपना दम दिखाया। एसोसिएशन के महासचिव हरीश सिंह चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर बालक और बालिका वर्ग में हुई। चंदन भट्ट, विनोद जोशी, कुसुम लता ने स्वर्ण, पार्थिक गुर्रानी, तनुजा जीना, लीलावती ने कांस्य जबकि दीपक भट्ट, पूजा बिष्ट, ज्योति बिष्ट, प्रजव्वल धानिक, सिद्धार्थ धानिक, प्रेम सिंह गैडा, नीरज भैसोड़ा,अंजली बिष्ट, सोनू कुमार ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि स्वर्ण पदक विजेता जून में प्रस्तावित सब जूनियर, जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अन्य पदक विजेताओं का चयन दिल्ली में होने वाली ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वहां डीएसओ देहरादून मंगेश मंगई, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह, कोच दीपक अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें