फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक सृष्टि का किया विमोचन

Sun, 24 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जीआईसी परिसर में सार्थक प्रयास संस्था की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर महिला सशक्तिकरण से संबंधित संस्था की पुस्तक ‘सृष्टि’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालादत्त तिवारी और संचालन हेमलता तिवारी ने किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व कलाकारों के नेतृत्व में सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया, जिसमें तमाम लोग शामिल हुए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत, हिंदी एकेडमी दिल्ली के सचिव डॉ. हरिसुमन बिष्ट, प्रसिद्ध लोकगायक हीरा सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया।

 वक्ताओं ने संस्था के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान हीरासिंह राणा, रमेश गोस्वामी एंड पार्टी, मोनू एंड पार्टी सहित कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी। संस्था की ओर से पूनम कांडपाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान संस्था के पवन तिवारी, चारू तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, शिवकुमार, नारायण रावत, मोहन सिंह मेहरा, जसीराम, दिनेश तिवारी, जगदीश बुधानी, मीना कांडपाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें