कुमाऊंनी भाषा क्लब कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कुमाऊंनी भाषा को विद्यालयी पाठ्यक्रम में सही मानकीकरण के साथ शामिल किया जाए। क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र फुलोरिया ने संचालन किया।
कहा कि प्रदेश सरकार को कुमाऊंनी भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने से पूर्व संपूर्ण कुमाऊं के साहित्यकारों को बुलाकर सभी उपबोलियों को मिला कर तथा मानकीकरण के आधार पर सशक्त कुमाऊंनी भाषा के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए।
इसके लिए उत्तराखंड भाषा संस्थान को जिम्मेदारी देकर कुमाऊंनी भाषा के साहित्यकारों, भाषाविदों, लिपि विज्ञानियों के साथ विचार-विमर्श कर ऐसे विद्वानों को आमंत्रित करना चाहिए जो सालों से कुमाऊंनी भाषा, इसके मानकीकरण के लिए शोध कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने नानीसार मामले में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी के साथ हुई मारपीट की निंदा की। इस अवसर पर कुमाऊंनी भाषा क्लब के नगर अध्यक्ष गोपाल चम्याल, नगर सचिव कमलेंदु जोशी, हेम चंद्र जोशी, पंकज रौतेला, राहुल जोशी, विनोद बृजवाल, मुकेश बिष्ट, नवीन जोशी, निर्मल, रंजना मेहता आदि मौजूद थे।