फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी न होने से नाराज गुरिल्लाओं का धरना जारी  

Sun, 26 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। एसएसबी में स्थायी नियुक्ति और पेंशन देने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने से नाराज एसएसबी स्वयं सेवकों ने 2699वें दिन भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस मौके पर हुई बैठक में वक्ताओं ने सोमवार 27 मार्च को आंदोलन के 2700 दिन पूरे होने पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने का ऐलान किया।  

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 23 सितंबर 2016 को राज्य सरकार को पत्र लिखकर गुरिल्लाओं को होमगार्ड आदि विभागों में समायोजन करने के लिए कहा है। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा न तो केंद्र सरकार के पत्र पर कार्यवाही की है और न ही राज्य सरकार द्वारा जारी शासनादेशों पर अमल किया। आंदोलन को 2700  दिन पूरे होने पर सोमवार 27 मार्च को एसएसबी स्वयं सेवक जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा  केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा गुरिल्लाओं को होमगार्ड में भर्ती किए जाने के संबंध में भेजा गया पत्र अपर सचिव गृह कार्यालय में पहुंच गया है। इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। धरना देने वालों में समिति के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, संजय कुमार, सर्वजीत रौतेला, पुष्पा नयाल, राजेश तिवारी, आनंदी महरा, भानु पंत, ममता मेहरा आदि शामिल थे। बागेश्वर तीन सूत्री मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन का धरना 2686 वें दिन भी जारी रहा। रविवार को बागेश्वर तहसील परिसर में धरना देने वालों में  राम प्रसाद आर्या, रुद्र सिंह धामी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, नंदन गिरी गोस्वामी, उम्मेद सिंह नेगी, गुसाई राम आर्या आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें