फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसा अजय मुरादाबाद रेफर

Wed, 22 Apr 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के भ्यारखोला में हाईटेंशन लाइन के चपेट में आए युवक अजय कुमार (29) की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी से उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को भ्यारखोला निवासी रामअवतार का निधन हो गया था। अर्थी के लिए फूल लेने छत में गया उनका बेटा अजय कुमार वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। झटके से छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर में भी गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे उपचार के लिए बेस अस्पताल ले गए। जहां से डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया था।

क्षेत्र के पालिका सभासद सचिन आर्या ने बताया कि अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया है। इधर ऊर्जा निगम ने अजय को तात्कालिक सहायता दे दी है। अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर हल्द्वानी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें