अल्मोड़ा। कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत में दो दिसंबर से होने वाली थल सेना की भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। भर्ती रैली निरस्त होने से भर्ती की तैयारी में जुटे हजारों युवाओं के सपनों को झटका लगा है।
अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल ने बताया कि आर्मी सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा ने जानकारी दी है कि दो से 25 दिसंबर तक कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत में आयोजित थल सेना भर्ती रैली अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली के पुन: आयोजन को लेकर जल्द अलग तिथि घोषित की जाएगी।