फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो दिनों से अल्ट्रासाउंड ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों की समस्या बढ़ गई है। अस्पताल के पीएमस भी दो दिनों से अवकाश पर हैं। डॉक्टरों के अवकाश पर रहने से ओपीडी प्रभावित हो रही है। इधर मंगलवार को रेडियोलॉजिस्ट के भी लगातार दो दिनों से अवकाश पर रहने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड भी ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल अल्मोड़ा में पिछले कुछ दिनों से डॉक्टर अवकाश पर हैं। बता दें कि अस्थी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूजा नाजिम उच्च शिक्षा के चलते लंबी छुट्टी पर गए हुए हैं। निश्चेतक भी तीन माह से अवकाश पर हैं। वहीं बेस अस्पताल से जिला अस्पताल में ओपीडी कर रहे ईएनटी सर्जन भी अनिश्चितकालीन छुट्टी पर हैं।
इधर दो दिनों से पीएमएस डॉ. आरसी पंत और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुम लता भी अवकाश पर हैं। रविवार के बाद एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के दो दिनों से अवकाश पर रहने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप पड़े हैं। जिससे मरीजों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें