फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदम कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत...

Fri, 30 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कदम कदम बढ़ाए जा खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की तू कौम पे लुटाए जा गीत की धुन के बीच कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के 169 रिक्रूट देश की आन बान और शान की रक्षा के लिए विधिवत सेना में शामिल हो गए। धर्मगुरुओं ने रिक्रूटों को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि मेजर जनरल अमरीक सिंह सेना मेडल, डीजी रिसेटलमेंट सेना मुख्यालय ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों से हर कीमत पर सीमाओं की रक्षा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह सोमनाथ मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जवानों ने भव्य मार्च पार्स्ट किया। परेड का नेतृत्व एड्ज्यूटेंट कैप्टन भारतेश एसएच और परेड कमांडर सिपाही दीपक सिंह ने किया। जिसमें कंटीजेंट कमांडर सिपाही दीपक नेगी, हरीश सिंह, सिपाही प्रकाश धामी और मनीष सिंह आदि शामिल थे। मुख्य अतिथि  मेजर जनरल अमरीक सिंह सेना मेडल, डीजी रिसेटलमेंट सेना मुख्यालय ने परेड की सलामी ली। 

धर्मगुरु सूबेदार मेजर एमसी लोहनी ने राष्ट्रीय ध्वज और गीता को साक्षी मानकर 169 रिक्रूटों को आन, बान और शान की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि जवानों ने सेना में जाने का बेहतरीन निर्णय लिया है। सीमाओं की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास होने चाहिए। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए। कमांडेंट ब्रिगेडियर केए महावीर, डिप्टी कमांडेंट कर्नल मुरली कृष्णा, एडम कमांडेंट कर्नल आरवी राय, ले. कर्नल टीपी शर्मा, जीएसओ-1 प्रशिक्षण जी राम मोहन सहित केंद्र के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें