अल्मोड़ा। औषधि निरीक्षक ने अल्मोड़ा नगर के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में एनआरएक्स पाए जाने और उसका विवरण रजिस्टर में अंकित न होने पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई।
शुक्रवार को औषधि निरीक्षक पूजा जोशी के नेतृत्व में टीम ने अल्मोड़ा के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। पूजा जोशी ने बताया कि नशा मुक्त उत्तराखंड एवं स्प्यूरीयस दवाओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक मेडिकल स्टोर पर भारी मात्रा में एनआरएक्स मिला। निरीक्षण के दौरान स्टाक वेरिफाई ना कराने और एनआरएक्स रजिस्टर नहीं मिलने पर फर्म के लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई। उन्होंने बताया कि दो संदिग्ध औषधियों के नमूने लेकर राजकीय विश्लेषक रुद्रपुर को जांच के लिए भेजे गए। मेडिकल स्टोर को निर्देश दिए गए हैं कि वह एनआरएक्स दवा का स्टाॅक मेंटेन रखें ।