फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग से टुकनोली विद्यालय के अभिलेख, फर्नीचर राख

Fri, 03 May 2019 12:42 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जंगल की आग में जला राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुकनोली तथा सामान। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुकनोली में बुधवार की रात भड़की आग देर रात पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से बुझा दी गई।  अग्निकांड में विद्यालय का कंप्यूटर कक्ष समेत सभी अभिलेख जलकर राख हो गए हैं। प्रधानाध्यापक वासपानंद खर्कवाल ने तहसील में इसकी सूचना दे दी है। खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने बृहस्पतिवार को विद्यालय जाकर आग से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


जंगल में लगी आग विद्यालय तक पहुंच गई। आग में विद्यालय का कंप्यूटर कक्ष पूरा जल कर राख हो गया। इसके अलावा कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, सेवा पुस्तिका, पासबुकें, छात्र पंजिकाएं, शिक्षक-कर्मचारी उपस्थिति पंजिका, विद्यालय पुस्तकालय में रखी 500 से अधिक किताबें, बायोमैट्रिक मशीन, रमसा शिक्षा समग्र अभियान, एसएमसी के अभिलेख, कमरे में रखा फर्नीचर, अलमारियां, आयकर से संबंधित अभिलेख, छात्र निधि के अभिलेख, कार्यालय की पत्रावलिया, गार्ड फाइल, आदेश पंजिकाएं, स्टेशनरी, कार्यालय की चार अलमारियां आदि जल कर राख हो गए हैं। प्रधानाध्यापक वासपानंद खर्कवाल ने तहसील में विद्यालय में हुए नुकसान की सूचना दे दी है। 
खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी ने बृहस्पतिवार को विद्यालय जाकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आग में जल चुके अभिलेखों की भरपाई जल्द कर दी जाएगी। उन्होंने स्कूलों से सटे जंगलों में आग लगने पर स्कूलों में छुट्टी करने के आदेश जारी किए। इधर वन विभाग के फारेस्टर गिरीश चंद्र भट्ट ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें किसी ने भी नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें