जिले में सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं परीक्षा के परिणाम शानदार रहे। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की छात्रा देविका ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्रा अमीषा जोशी 98 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरा और अल्मोड़ा नगर में पहला स्थान प्राप्त किया। अल्मोड़ा नगर में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के सर्वाधिक 10 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। जिले के अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अल्मोड़ा नगर में इस विद्यालय के सर्वाधिक 10 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में कुल 89 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सभी ने सफलता हासिल की है। पंकज तिवारी ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया। मुकेश जोशी और सत्यम साह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मैत्री लखचौरा और अक्षत अग्रवाल ने 94 प्रतिशत, अभिनव कुमार और तुषार खोलिया 93 प्रतिशत, दिव्यांशु पांडे, भूमित जोशी और गौरव जोशी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्या विनीता शेखर और शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया।
होली एंजिल पब्लिक स्कूल में बारहवीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। अमीषा जोशी ने 98 फीसदी अंक पाकर अल्मोड़ा नगर और स्कूल टॉप किया है। जबकि गरिमा मेहता ने 94.6 फीसदी अंक पाकर दूसरा और ज्योत्सना अल्मिया ने 94.4 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान पाया। कुनाल लटवाल 91 फीसदी अंक पाकर चौथे, आरती रावत 90 फीसदी अंकों अंकों के साथ पांचवे स्थान पर रहे। वाणिज्य वर्ग में 84.4 फीसदी अंक लेकर अंजलि भट्ट प्रथम रही। विद्यालय में विज्ञान वर्ग में 29 छात्र-छात्राओं तथा वाणिज्य वर्ग में सात छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा में सभी सफल रहे। रजत सिंह बिष्ट ने फिजिकल एजूकेशन विषय में 100 अंक प्राप्त करके किए। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य डा. मनोज चैधरी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।
आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा। सभी 60 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। वाणिज्य वर्ग की प्रिया बोरा 97.2 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में टॉप रही। विज्ञान वर्ग की मौली साह 96.4 फीसदी अंक लेकर दूसरे, भारती जोशी 94.3 फीसदी तीसरे, विनय कुमार लोहनी 92.4 फीसदी चौथे स्थान पर रहे। वहीं वाणिज्य वर्ग में किशन सिंह 84.4 फीसदी अंक पाकर दूसरे, भारत सिंह बिष्ट 79.2 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील चंद्र जोशी और शिक्षक-
शिक्षिकाओं ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।
बीरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणित वर्ग में मीमांसा थापा और जीव विज्ञान वर्ग में दिव्या कांडपाल 94-94 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में टॉप रही। गणित वर्ग में ज्योति अधिकारी 91.2 फीसदी अंक पाकर दूसरे, वंदना मेहरा 82.2 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। बायो ग्रुप में हितेश भट्ट 84.6 फीसदी अंक पाकर दूसरे, सौम्या पांडे 82.6 फीसदी अंक पाकर तीसरे और निकिता पेनवाल 81.6 फीसदी अंक पाकर चतुर्थ स्थान पर रही। वहीं वाणिज्य वर्ग में अभिषेक असवाल 74 फीसदी अंकों के साथ प्रथम रहे। विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या डॉ. नीलम उप्रेती, उप प्रधानाचार्या प्रीति पांडे, शिक्षक, शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता जताई है।केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या माला तिवारी ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में कुल 48 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सभी सफल रहे। प्रिया तिवारी ने 94.67 अंक लाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। अंजलि आर्या 91.67 अंकों के साथ दूसरे और प्रीति पंत 91.50 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। कॉमर्स में वैभव गुप्ता ने सर्वाधिक 91.50 अंक प्राप्त किए। उधर महर्षि विद्या मंदिर में आशीष ने 86 फीसदी अंक पाकर प्रथम, विभूति तिवारी 85 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य बीबी भट्ट ने बच्चों की सफलता को सराहा है।
न्यू माडर्न पब्लिक स्कूल खत्याड़ी के प्रधानाचार्य डॉ. संजय जोशी ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। 81 फीसदी अंक पाकर पवन चौहान ने विद्यालय टॉप किया है। कामाक्षी बोरा ने 80 फीसदी और सागर भंडारी ने 70 फीसदी अंक पाकर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान पाया। आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमश्वर की छात्रा नेहा आर्या 73 फीसदी, कमल रावल 72 फीसदी अंक पाकर क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य एसी ठाकुर, प्रबंध गोपाल सिंह बिष्ट ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।