फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिसेरा और बिनातोली मोटर मार्ग अब भी बंद

विज्ञापन
गोमती घाटी में नुकसान का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सड़क निर्माण एजेंसियों के अभियंताओं ने आपदा ग्रस्त गोमती घाटी के गांवों का दौरा कर आपदा से हुई क्षति का जायजा लिया। सड़क निर्माण एजेंसियों ने रतिसेरा मजकोट, बिनातोली मजकोट मार्ग को छोड़कर घाटी के अन्य बंद मोटर मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया है। इससे ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई, लोनिवि, राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को गोमती घाटी के गांव छत्यानी, मजकोट, पिंगलों, मैगड़ीस्टेट, रौल्याना, ह्वील कुलवान, नरसिंहचौरा, रतिसेरा, राजपानी, सिरकोट, किलाफखेत आदि में पहुंचकर जायजा लिया। पीएमजीएसवाई के ईई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घाटी की बंद सड़कों से मलबा हटाकर यातायात के लिए खोल दिया है। उन्होंने कहा कि जेसीबी से मलबा हटाया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई है।
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी, गोपाल सिंह किरमोलिया, रतन सिंधी, हरीश रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें