अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए गोल्डन छात्र संगठन ने रश्मि पांडे को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी बनाए जाने पर रश्मि ने संगठन का आभार जताया। उनके समर्थन में समर्थकों ने परिसर से नगर तक रैली निकालकर चुनाव प्रचार किया।
इस दौरान संगठन ने कार्यकारिणी का विस्तार भी किया। इंदर गोस्वामी को जिलाध्यक्ष, सौरभ उप्रेती को जिला उपाध्यक्ष और पारस लोहनी को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अन्य युवाओं को भी संगठन में विभिन्न दायित्व दिए गए।