फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: पांच दशक से कोठरी में बंद दुर्लभ मूर्तियों को दिखा उजाला, संग्रहालय का निर्माण कराएगी जल्द राज्य सरकार

Mon, 07 Aug 2023 02:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम के साथ बैजनाथ धाम पहुंचे। मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार पर कूड़ा कचरा और गोमती नदी से लगे गार्डन की सफाई न होने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
केंद्रीय पुरातत्व विभाग के एडीजी ने बैजनाथ मंदिर के गर्भ गृह में की पूजा। संवाद - फोटो : केंद्रीय पुरातत्व विभाग के एडीजी ने बैजनाथ मंदिर के गर्भ गृह में की पूजा। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग एएसआई ने बैजनाथ मंदिर परिसर में सालों से सील बंद कोठरी की सील खोली। एएसआई के एडीजी (प्रशासन) गुरमीत सिंह चावला ने मूर्तियों का अवलोकन किया। एडीजी ने कहा कि संग्रहालय के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी। इसके बाद राज्य सरकार संग्रहालय का निर्माण करेगी।

विज्ञापन


एडीजी प्रशासन चावला ने केंद्रीय पुरातत्व विभाग की टीम के साथ बैजनाथ धाम पहुंचे। मंदिर परिसर के प्रवेश द्वार पर कूड़ा कचरा और गोमती नदी से लगे गार्डन की सफाई न होने पर नाराजगी जताई। मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: जल विद्युत परियोजनाओं से बिजली उत्पादन का नया रिकॉर्ड, एक दिन में अब तक का सर्वाधिक उत्पादन
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी प्रशासन के निर्देश पर पुरातत्व विभाग की टीम ने मंदिर परिसर के उस सील बंद कोठरी को खेला जिसमें 49 साल से 128 दुर्लभ मूर्तियां धूल फांक रही है। मूर्तियों का अवलोकन करने बाद विभाग ने कोठरी को पुन: सील लगाकर बंद कर दिया। एडीजी ने कहा कि संग्रहालय निर्माण राज्य सरकार कराएगी। इसके बाद एडीजी प्रशासन चावला ने तैलीहाट सत्यनारायण मंदिर का भी जायजा लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें