रैली को रवाना करते विधायक मदन माहरा।
- फोटो : अमर उजाला
सुलभ इंटरनेशनल सोशल आर्गनाइजेशन की केदारनाथ मैराथन रैली शुरू हो गई है। सुबह यहां गांधी चौक से विधायक करन माहरा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। यह मैराथन 300 किमी की होगी। विधायक ने कहा कि 2013 में केदारनाथ में आई आपदा से हुई त्रासदी के बाद पीड़ित परिवारों के उत्थान के लिए यह सराहनीय प्रयास है। भविष्य में इस तरह के आयोजनों को भरपूर सहयोग किया जाएगा।
मैराथन तड़के यहां गांधी चैक से शुरू हुई। सुलभ इंटरनेशनल सोशल आर्गनाइजेशन की ओर से यह रैली रानीखेत से केदारनाथ तक 300 किमी की होगी। आर्गनाइजेशन के सदस्यों ने बताया कि 2013 में केदारघाटी में त्रासदी में देवली गांव में कई लोग दिवंगत हो गए थे। उनकी विधवाओं के उत्थान के लिए संस्थापक स्व. डॉ. विंदेश्वर पाठक द्वारा पहल की गई थी। जिसके तहत प्रतिवर्ष मैराथन रैली का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि 300 किमी मैराथन रैली 25 मई को केदारनाथ पहुंचेगी। रैली में उत्तराखंड के चंदन सिंह नेगी, रविंद्र रावत, गुड़गांव हरियाणा के राजन, विनोद कोल, विकास कोल सहित तमाम धावक भाग ले रहे हैं।