गगास घाटी में क्रिकेट चैंपियनशिप प्राप्त करते रानीखेत के खिलाड़ी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय युवा सप्ताह के तहत मटेला गगास में आयोजित जय गोलू क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल जय हिंद क्लब रानीखेत की टीम ने जीता। फाइनल मुकाबले में जय हिंद क्लब रानीखेत की टीम ने मटेला एकादश को नौ विकेट से हराया।
मौसम की खराबी के कारण फाइनल मैच मात्र 5-5ओवर का किया गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मटेला एकादश ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 31 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रानीखेत की टीम ने 3.5 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से जीत अपने नाम दर्ज की। मैन ऑफ द मैच रानीखेत के चंदन और मैन ऑफ द सीरीज मटेला के विजय रहे।
मुख्य अतिथि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डिगर बिष्ट , विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत और कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश आर्य द्वारा पुरस्कार वितरित किए। निर्णायक शंकर अधिकारी व जगदीश अधिकारी, संचालन कुंदन ऐरड़ा व हरीश डौर्वी ने किया। विजेता टीम को 11000 नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई।