रानीखेत में गंदगी से पटी नाली।
- फोटो : अमर उजाला
लाख कोशिशों के बाद भी पर्यटन नगरी की सफाई व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ पा रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं, नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं और बदबू के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है, लेकिन देखने वाला कोई नहीं है। कई सार्वजनिक स्थल और शौचालय गंदगी से पटे हुए हैं। छावनी परिषद ने सफाई व्यवस्था ठेके पर दी है, लेकिन यह व्यवस्था भी नाकाम साबित हो रही है, इससे लोगों में भारी आक्रोश है।
रानीखेत में इन दिनों ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन चल रहा है। अधिकांश होटल सैलानियों से पटे पड़े हैं। सैलानी नगर में घूमने आते हैं, लेकिन जगह जगह फैली गंदगी और उससे उठती बदबू से पर्यटक बेहाल हैं। छावनी परिषद ने सफाई व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए यह व्यवस्था ठेके पर दी है, लेकिन काम पटरी पर नहीं आ रहा है। बड़े नाले गंदगी से पटे पड़े हैं। कई नाले टूटे हैं, इससे गंदगी मार्गों पर बह रही है। केमू स्टेशन स्थित वाहन पार्किंग स्थल लंबे समय से गंदगी से पटा पड़ा है।
पार्किँग स्थल के ठीक नीचे शौचालयों का गंदा पानी बह रहा है। आबकारी स्थित शिव मंदिर के पास कूड़े के ढेर नहीं उठाए जा रहे हैं। सफाई अव्यवस्था से नागरिकों में भारी आक्रोश है।