फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 रानीखेत, द्वाराहाट और सल्ट से नौ नामांकन

Fri, 27 Jan 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा नामांकन कराते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन रानीखेत में नौ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जिसमें रानीखेत से कांग्रेस के पूर्व विधायक करन माहरा का नामांकन भी शामिल है। श्री माहरा ने नगर में रैली निकाली और गांधी चौक पर जनसभा की।
विज्ञापन

इसके बाद राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट, नरेंद्र रौतेला, दिनेश तिवारी, कैलाश तिवारी के साथ नामांकन कराया। शपथ पत्र में उन्होंने विभिन्न बैंक खातों, जेवरात और बचत में 2436362, पत्नी के पास 2434272, स्वयं के पास 50 ग्राम सोना, पत्नी के पास 200 ग्राम सोना, स्वयं के पास महेंद्रा कार, पंतकोटुली में 44 नाली 14 मुट्ठी भूमि, पत्नी के पास दो नाली भूमि, 1172880 का ऋण दर्शाया है। रानीखेत विधानसभा से ही हिमानी नैनवाल ने भी निर्दलयी नामांकन पर्चा भरा।

द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र से जयप्रकाश कांडपाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराया। उन्होंने समर्थकों के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी गौरव चटवाल को नामांकन पत्र सौंपा। द्वाराहाट से ही नवीन जोशी और नंदन गिरि ने भी नामांकन कराया। सल्ट विधानसभा सीट से यूकेडी डी की उम्मीदवार गंगा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सल्ट से ही भगवत डंगवाल भी दलबल के साथ नामांकन कराने पहुंचे। इसी विधानसभा से भुवन जोशी और महिपाल सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें