फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकोटकि पारवती तीले धारो बोला...

Wed, 15 Apr 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
‘चौकोटेकि पारवती तीले धारो बोला...’, ‘खोलि दे माता खोल भवानी धारमा किवाड़ा...’ जैसे पारंपरिक झोड़ा गायन के साथ जैनोली का ऐतिहासिक चैतव म्यल सैमधार मंदिर परिसर में संपन्न हो गया। म्यल में पारंपरिक बगवाल तो अब औपचारिकता मात्र रह गया, लेकिन ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने झोड़े और चांचरी गाकर धूम मचा दी। इससे पूर्व सुबह फूलदेयी का त्योहार मनाने के बाद ग्रामीण टोलियों के रूप में सेमधार मंदिर पहुंचे, यहां मंदिर की परिक्रमा भी की गई। म्यल में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मालूम हो कि जैनोली में हर साल बैसाखी के दिन चैतव म्यल का आयोजन होता है। बताते हैं कि वर्षों पहले म्यल में क्षेत्र के फर्त्याल और माहरा जाति के लोगों में ओड़ा भेंटने को लेकर विवाद हो गया था, यह विवाद म्यल में बगवाल के रूप में मनाया जाता था, लेकिन अब यह परंपरा औपचारिक मात्र रह गई है।
विज्ञापन


पिलखोली, जैनोली, जोग्याड़ी, शिलंगी, चमोली, तस्वाड़, खग्यार, डौनी, उपराड़ी, बजीना बजोल, टाना, पन्याली, डौरब, टूनाकोट, भड़गांव के ग्रामीण नगारे निशानों के साथ झोड़ा गाते हुए सुबह मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। इसके बाद झोड़ा गायन का सिलसिला चला। इससे पूर्व सुबह के समय शिलंगी गांव में माहरा और फर्त्याल लोगों के बीच औपचारिक रूप से बगवाल खेली गई।
विज्ञापन


पिलखोली निवासी प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश महामंत्री हरी सिंह नेगी ने कहा कि इस ऐतिहासिक मेले को राज्य मेले का दर्जा आज तक नहीं मिल सका है। मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मेले के आयोजन में इंद्र सिंह, गुसाई सिंह फर्त्याल, पान सिंह फर्त्याल, कनिष्ट प्रमुख अंबा दत्त पंत, हर सिंह फर्त्याल, कृपाल राम आर्य, त्रिभुवन फर्त्याल, बहादुर सिंह फर्त्याल, मोहन सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें