फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई की जयंती पर एबीवीपी ने निकाली प्रभात फेरी

Sun, 20 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई को किया नमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को साथ लेकर प्रभात फेरी निकाली गई, लेकिन यह कार्यक्रम शुरू होते ही विवादों में घिर गया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एबीवीपी ने विद्यालयी बच्चों के हाथों में संगठन के झंडे और बैनर थमाए और संगठन के समर्थन में नारे भी लगाए। विद्यालयी बच्चों से इस तरह का काम कराकर संगठन ने घटिया राजनीति को उजागर किया है। इसकी जांच की मांग उठाई गई। 

एबीवीपी ने शनिवार की सुबह महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। एबीवीपी के बैनर तले स्कूली बच्चों ने प्रभातफेेरी निकाली। विजय चौक से प्रभातफेेरी, द्यूलीखेत, रोडवेज स्टेशन, सदर बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची यहां रैली सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


प्रभात फेरी में जीजीआईसी, मिशन इंटर कालेज, विद्या मंदिर के बच्चों ने बच्चों ने भाग लिया। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एबीवीपी ने विद्यालयी बच्चों के हाथों में संगठन के झंडे थमाए और संगठन के समर्थन में नारे भी लगाए, जो कि गलत है।

बच्चों के माध्यम से संगठन ने राजनीति चमकाने का प्रयास किया है। एबीवीपी डायनामाइट जैसे नारे भी लगाए। मासूम बच्चों से इस तरह की राजनीति कराना गलत है। कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें