फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चितई में बेतरतीब खड़े वाहनों से लग रहा है जाम, लोग परेशान

Fri, 19 Dec 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चितई में वाहन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े रहने से आए दिन जाम लग रहा है। इससे मंदिर में दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को दिक्कतें हो रही है। सुबह स्कूल के समय जाम लगने पर कई बार स्कूल बसें भी जाम में फंस जाती हैं।
विज्ञापन


चितई स्थित ग्वल देवता मंदिर में आस्था के चलते काफी संख्या में लोग दर्शन करने को आते हैं। इस कारण कस्बे में लोगों की काफी भीड़ रहती है। यहां पार्किंग फुल रहती है। लोग दो पहिया, चौपहिया वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। इससे सुबह से शाम तक मार्ग पर जाम लगता है। सुबह के समय विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी विद्यालयों को आवाजाही करते हैं। जाम में फंसने के कारण उन्हें स्कूल पहुंचने में विलंब हो जाता है।
कई बार जाम काफी देर तक लग जाता है। इस दौरान लोगों को वाहनों के बीच से होकर गुरजना पड़ता है। कई लोग दुकानों के आगे भी वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे दुकान का रास्ता बंद हो जाता है, जिससे व्यापारियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें