अल्मोड़ा में एक दुकानदार पालिथीन में सामान देता हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नगर में पॉलीथिन का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। कई व्यापारी चोरी छिपे तो कुछ धड़ल्ले से ग्राहकों को पॉलीथिन में सामान उपलब्ध करा रहे हैं। पूर्व में प्रशासन द्वारा अभियान चलाने और चालान की कार्रवाई के बाद भी लोग नहीं चेते हैं।
पिछले काफी समय से नगर की बाजारों में पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले खुलेआम हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और पालिका प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। कुछ माह पहले एक बार अभियान चलाया भी गया था। तब कुछ लोगों से जुर्माना भी वसूला गया था, लेकिन अब फिर से नगर की बाजारों में जगह-जगह पॉलीथिन में ग्राहकों को सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। पालिका के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पालिका जल्द पॉलीथिन के प्रयोग के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। इधर एसडीएम विवेक राय ने कहा कि प्रशासन अभियान में पूरा सहयोग करेगा।