फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर-डोटियाल-सराई मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त

Fri, 06 Jul 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
डोटियाल-सराईखेत मार्ग में जैराज के पास सुरक्षा दीवार ढहने से बदहाल सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
    
विज्ञापन

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रामनगर-डोटियाल-सराई मोटर मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।  जैराज गांव के पास मार्ग की हालत काफी खराब है। सड़क की सुरक्षा दीवार पिछले साल ध्वस्त हो गई थी लेकिन इसे अब तक नहीं बनाया गया है। सुरक्षा दीवार के पत्थर एक रिजार्ट स्वामी उठा ले गया है। इस स्थान पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। इससे आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना है।  
रामनगर-डोटियाल-सराई मोटर मार्ग प्रसिद्ध केदारनाथ धाम, हेमकुंड, कर्णप्रयाग, चमोली, धूमाकोट आदि स्थानों को जोड़ता है। मरचूला, भवाला, कालीगांव समेत कई स्थानों पर मार्ग काफी खराब हो गया है। सड़क पर डामर उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढ़ों में पानी भर जाता है। जैराज गांव के पास मार्ग की हालत काफी खस्ता है। सड़क की सुरक्षा दीवार पिछले साल ध्वस्त हो गई थी। दीवार के पत्थर एक रिजार्ट स्वामी उठा ले गया है। इस स्थान पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। इससे आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल गुजर जाने के बाद भी सड़क की सुरक्षा दीवार नहीं बनायी गई है। इससे लोगों में नाराजगी है। बरसात के मौसम में इस स्थान से गुजरने पर खतरा बना रहता है। जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने बताया कि जिला पंचायत की बैठक समेत प्रशासन के अधिकारियों को कई बार लिखित में समस्या बता चुके हैं लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अब वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें