फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने रामनगर-बद्रीनाथ मार्ग ढाई घंटे जाम किया

Thu, 07 Apr 2016 11:41 PM IST
अल्मोड़ा ब्यूरो
विज्ञापन
बदरीनाथ रामनगर रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गत दिवस धरने के दौरान महिलाओं ने तहसील के एक कर्मचारी पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। गुस्साई महिलाओं ने बृहस्पतिवार रामनगर-बद्रीनाथ  मार्ग पर आवारा पशुओं के साथ ढाई घंटे चक्काजाम किया। इस दौरान महिलाओं ने एसडीएम का घेराव किया। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन


मालूम हो कि गत दिवस क्षेत्र में एक सांड़ द्वारा मचाए गए आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य लीला बिष्ट के नेतृत्व में महिलाओं ने तहसील प्रांगण में धरना दिया था।  इस दौरान सांड़ को पकड़ने की मांग की गई थी देर शाम प्रशासन की पहल पर सांड़ को पकड़कर गौ सदन भेज दिया गया। लेकिन महिलाओं का आक्रोश तहसील कर्मचारी द्वारा किए गए अपशब्दों के प्रयोग को लेकर बना रहा।

इसकी शिकायत महिलाओं ने गत दिवस ही उपजिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा से कर दी थी।  कर्मचारी पर कार्यवाही नहीं होने पर आज सुबह महिलाओं और क्षेत्र के युवाओं ने आधे दर्जन आवारा पशुओं के साथ बडियाली तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।  इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि महिलाओं के समर्थन में पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने चक्काजाम खुलवाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। दो घंटे बाद एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्हें भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होने कर्मचारी की ओर से खेद जताते हुए जांच काकार्यवाही का आश्वासन दिया।

इसके बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि आवारा पशुओं को गौ सदन भेजा जाएगा। जाम में फसे यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। इस मौके पर लीला बिष्ट, रीना, रेखा, प्रभा, गीता, प्रेम, भवानी, चम्पा, कमला, लक्ष्मी, शोभा,  प्रेमा, रूकुमा, निर्मला, पंकज विष्ट, जगत सिंह, योगेंद्र, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें