धौलछीना में रामलीला मंचन का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड भैसियाछाना के धौलछीना में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पहले दिन नटी सूत्रधार प्रवेश, रावण-कुंभकर्ण एवं विभीषण तपस्या, रावण का कैलाश पर्वत उठाना, नारद मोह, दशरथ पुत्रेष्ठी यज्ञ और राम जन्म के दृश्यों का मंचन किया गया।
रावण का अभिनय उमेश मनराल, कुंभकर्ण का गोपाल महरा, विभीषण का सूरज महरा, नटी सूत्रधार का अभिनय ज्योति महरा और जया महरा ने किया। रामलीला देखने देर रात तक दर्शक जमे रहे। बाल कलाकार स्वास्तिका रावत ने महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका का भव्य मंचन किया। इससे पहले शुभारंभ करते खंड शिक्षा अधिकारी हरीश सिंह रौतेला ने सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं को संरक्षित रखने को इस तरह के आयोजन को जरूरी बताया। विशिष्ट अतिथि हरीश सिंह ढैला रहे। संचालन डॉ. कैलाश डोलिया ने किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक दरवान रावत, कमेटी अध्यक्ष खड़क सिंह महरा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थेे।