फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूने मारी एंट्रियां दिल में बजी घंटियां ...

Mon, 22 Oct 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Monali Thakur
विज्ञापन

विज्ञापन
जीआईसी के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव की स्टार नाइट बॉलीवुड की मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर के नाम रही। हजारों की भीड़ के बीच जब उन्होंने  तूने मारी एंट्रियां दिल में बजी घंटियां टंग-टंग-टंग-टंग...गीत सुनाया तो दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। उन्हें सुनने के लिए एक बजे रात तक भीड़ जमी रही। इससे पहले युवा लोक गायक संकल्प खेतवाल ने भी कई शानदार गीत प्रस्तुत किए।

मोनिला ठाकुर ने ख्वाब देखे झूठे मूठे बत्तियां बनाए कैसे सजना अनाड़ी बेइमान..., ए मोह-मोह के धागे अंगुलियों में जा उलझे...,  दिल ले गई कुडी गुजरात की.., पहला नशा पहला खुमार नया प्यार है नया इंतजार..., तुझको बना ले जाएंगे बदरी की दुल्हनियां गीत प्रस्तुत किए। मोनिला ने बॉलीवुड और पुराने  मिक्सअप गीतों से वाहवाही बटोरी। युवा लोक गायक संकल्प खेतवाल ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और बॉलीवुड गीतों से समा बांध दिया। उन्होंने अंबर से अंबर से शाबासे तुझको मैं रख लू वही..., हुस्न ए पहाड़ों का क्या कहना यहां बारों महीने मौसम जाड़ो का...,  हाइ तेरी रूमाला गुलाबी मुखड़ि के भलि छाजि रे छ नाके की नथुली..., दैणा होया खोली का गणेशा हो...आदि गीत पेश किए। फैशन शो में भी कई बच्चे सजधज कर आए थे।  गायक आनंद भट्ट, संजय राणा ने भी प्रस्तुत दी। महोत्सव में दूसरे दिन जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर कोसी मैराथन को रवाना किया। जिला विकास अधिकारी केके पंत ने कोसी नदी पुनर्जनन अभियान की शपथ दिलाई। मैराथन चौघानपाटा से गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान तक हुई। बालक वर्ग में रोहित नयाल, यासिर अराफात, जावेद, बालिका वर्ग में रीता बिष्ट, भावना, राधा बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। स्थानीय स्टेडियम में हॉट एयर बैलून का लोगों ने लुत्फ उठाया। कोसी बैराज में वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां हुईं। कसारदेवी क्षेत्र में स्थित कालीमठ में साहसिक पर्यटन गतिविधियां हुईं। रैमजे इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके अलावा जागेश्वर में योगाभ्यास, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा आरती हुई।  
विज्ञापन

 
कुमाऊं मंडल आयुक्त राजीव रौतेला ने किया अवलोकन
अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त राजीव रौतेला ने अल्मोड़ा महोत्सव के तहत जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर मंडलायुक्त को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। बायर्स मीट में कई उद्यमियों ने एमओयू में हस्ताक्षर उद्योगों को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम केएस टोलिया, एडीएम विवेक राय, जिला विकास अधिकारी केके पंत, सीईओ जगमोहन सोनी, जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद्र आदि मौजूद थे। संचालन हेमंत बिष्ट तथा विभु कृष्णा ने किया।              
विज्ञापन


आज प्रसिद्ध जादूगर सरकार दिखाएंगे करतब             
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महोत्सव में 23 अक्तूबर को सुबह सात से 12 बजे तक चल्मोडा हेरिटेज सोसाइटी की ओर से हेरिटेज वाक, 12 से तीन बजे तक मास्टर शेफ प्रतियोगिता, 3.30 से पांच बजे प्रसिद्ध जादूगर एनसी सरकार मैजिक शो में करतब दिखाएंगे। छह से आठ बजे तक प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन प्रस्तुति देंगे। प्रसिद्ध कव्वाल निजामी बंधु कव्वालियां प्रस्तुत करेंगे।            

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें