बारिश थमने के बाद विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन शुरू हो गया। नगर में धारानौला, एनटीडी, राजपुरा, सरकार की आली में भी रामलीला मंचन प्रारंभ हो गया है। एनटीडी, धारानौल, राजपुरा में रामलीला के पहले दिन राम जन्म, सीता जन्म, नारद मोह, रावण अत्याचार आदि प्रसंगों का मंचन किया गया।
एनटीडी में रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि रंगकर्मी सुनील कपूर ने किया। यहां कमेटी के राजू बिष्ट, भुवन तिवारी, सौरभ वर्मा, गिरीश धवन, पंकज कांडपाल, सभासद मुकेश नेगी, धर्मेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। धारानौला की रामलीला में राम जन्म सीता जन्म, ताड़िका वध आदि प्रसंग मंचित हुए। मुख्य अतिथि अरुण वर्मा और विशिष्ट अतिथि दीपक उप्रेती थे। इस मौके पर अमनराथ नेगी, मनोज सनवाल, राजेंद्र पांडे, दिनेश जोशी, हर्षित मनराल, दीपक गुररुानी, भास्कर पांडे आदि ने सहयोग दिया।
राजपुरा में रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट ने किया। यहां राम जन्म, सीता जन्म आदि प्रसंग मंचित किए गए। कमेटी के अध्यक्ष सचिन आर्या, संयोजक किशन लाल आदि उपस्थित थे। हुक्का क्लब में दशरथ-विश्वामित्र संवाद, ताड़िका, सुबाहु वध, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन के प्रसंग हुए। सरकार की आली में गत रात परशुराम लक्ष्मण संवाद, सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। कर्नाटक खोला में दूसरे दिन रामलीला का उद्घाटन अल्मोड़ा अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनंद बगडवाल ने किया। उन्होंने कमेटी के प्रयासों को सराहा और कहा कि अस्सी फीसदी बालिका कलाकारों द्वारा रामलीला में प्रतिभाग करना उल्लेखनीय है। गत रात दशरथ-विश्वामित्र संवाद, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन, ताड़िका वध, मारीच सुबाहु बध का मंचन हुआ। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक आदि मौजूद थे। नंदादेवी में भी रामलीला देखने काफी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।