फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम राज्याभिषेक के साथ बाड़ेछीना में रामलीला का समापन

Mon, 06 Nov 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बाड़ेछीना की रामलीला में राम राजतिलक का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पनुवानौला और जमराड़ी बैंड में रामलीला का मंचन जारी है। वहीं बाड़ेछीना में भरत मिलाप और राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया है। पनुवानौला में राम-हनुमान मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध, हनुमान का लंका प्रस्थान आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। रविवार को रामलीला के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे थे। पंकज गैड़ा ने राम, महेंद्र सुयाल ने लक्ष्मण, पूरन पांडे ने सुग्रीव, कुंदन गैड़ा ने बाली, विनोद बिनवाल ने हनुमान, अर्जुन बनौला ने तारा, रवि जोशी ने अक्षय कुमार, पारस साह ने सीता की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


उधर, बाड़ेछीना में भरत मिलाप और राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हो गया। इसके बाद श्रीराम कला मंच धारानौला, उदयांचल सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने देर रात तक रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि डॉ. पंकज उप्रेती थे। रामलीला में सौरभ मेहरा ने राम, भानु प्रकाश तिलारा ने लक्ष्मण, शिवानी जोशी ने सीता, जगदीश सुयाल ने रावण, गोपाल मेहरा ने अंगद, मोहित बिष्ट ने विभीषण, शुभम जोशी ने हनुमान, अमित कुमार ने जामवंत, बसंत तिलारा ने सुग्रीव, हर्षिता ने मंदोदरी, कविता पैनवाल ने सुलोचना, सर्वजीत सिंह ने मेघनाद, हिमांशु वर्मा ने कुंभकर्ण के पात्र का अभिनय किया।

हारमोनियम पर गिरीश जोशी, तबले पर सुनील कुमार ने संगत की। वहां समिति अध्यक्ष कमल बिष्ट, उमेद गैड़ा, हेम तिवारी, चंदन मेहरा आदि थे। उधर, जमराड़ी बैंड में अंगद-रावण संवाद, बाल कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति आकर्षक रही। राजू नेगी ने अंगद, ललित मोहन भट्ट ने रावण की भूमिका अदा की। संचालन बृजेश डसीला ने किया। इस दौरान मोहन सिंह नेगी, महेंद्र सिंह, व्यवस्थापक बसंत सिंह महिपाल, चंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें