तहसील कार्यालय पर नारेबाजी करते झलां के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
वायु सेना के प्रस्तावित हवाई अड्डे का विरोध कर रहे ग्राम पंचायत झलां के ग्रामीणों ने जुलूस के साथ तहसील में ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर हवाई अड्डे के लिए भूमि का सीमांकन करने पर रोष जताते हुए कहा गया है कि यदि निर्माण कार्य में जबरदस्ती की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
ग्राम पंचायत झलां के ग्रामीणों ने गांव की भूमि में हवाई अड्डा बनाए जाने के विरोध में नारेबाजी करते हुए अगनेरी मंदिर से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला और तहसील कार्यालय में नारेबाजी की।
बाद में तहसील में ज्ञापन सौंपा गया।
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में ग्रामीणों की अनुमति के बगैर हवाई अड्डे के लिए भूमि का सीमांकन करने पर आपत्ति जताते हुए जबरन निर्माण कार्य करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जुलूस और ज्ञापन सौंपने वालों में झलां की प्रधान पूजा मेहरा, खीड़ा के जिला पंचायत सदस्य व उक्रांद के जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, उमेश सिंह, श्याम सिंह, कुंदन मनराल, प्रताप सिंह, कृपाल सिंह, जगत सिंह, गोविंद सिंह, दानसिंह, कमला देवी, हेमा देवी, रजनी देवी, दिनेश वर्मा आदि शामिल थे।