फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढौरा, सोमेश्वर और जैंती में चल रहा रामलीला मंचन

विज्ञापन
सोमेश्वर की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति का दृश्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ढौरा, जैंती और सोमेश्वर में रामलीला के आयोजन चल रहे हैं। ठंड के बाद भी देर रात तक दर्शक रामलीला का आनंद ले रहे हैं। ढौरा में गत रात सूर्पणखा नासिका छेदन और खर-दूषण वध आदि प्रसंग आकर्षण का केंद्र रहे। उधर जैंती में दिन में रामलीला का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

ढौरा में रामलीला के पांचवें दिन सूर्पणखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध, सीता हरण, रावण-मारीच संवाद का मंचन किया गया। विनोद सिंह अधिकरी ने रावण के पात्र का शानदार अभिनय किया। सोमेश्वर में रामलीला के नौवें दिन अंगद का लंका से राम के पास लौटना, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, हनुमान का संजीवनी बूटी लना, लक्ष्मण का मूर्छा से जागना, कुंभकर्ण वध का मंचन हुआ। गणेश बजेटा ने कुंभकर्ण, विजय गिरि गोस्वामी ने सुसैन वैद्य, हरीश जोशी ने रावण, त्रिभुवन बोरा ने मेघनाथ, सूरज भारती ने राम, कमल बोरा ने लक्ष्मण के पात्र का अभिनय कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
उधर जैंती में दिन में रामलीला का मंचन चल रहा है। मंगलवार को नौवें दिन रावण-मेघनाथ संवाद, रावण का मेघनाथ को युद्ध के लिए भेजना, लक्ष्मण मेघनाथ संवाद, लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाना, लक्ष्मण का मूर्छा से जागना, मेघनाथ यज्ञ, मेघनाथ-रावण संवाद, मेघनाथ वघ और सुलोचना विलाप के प्रसंग मंचित हुए। इस अवसर पर भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, भाजपा नेता सुभाष पांडे, ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल, नरेंद्र बिष्ट, कमेटी के व्यवस्थापक चंदन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, हरीश नेगी, हरीश जोशी, राजेंद्र जोशी, प्रकाश जोशी, बची सिह, किशोर कुंजवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें