डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरने के दौरान नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण समाप्त करने की मांग को लेकर गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों के लोगों ने दो घंटे धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने डीडीए और सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। दोपहर बारह बजे से दो बचे तक चले धरने के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता की राय लिए बगैर प्रदेश मेें जन विरोधी डीडीए लागू किया है। सरकार को जनहित में डीडीए को जल्द समाप्त करना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय सांसद और विधायक डीडीए को समाप्त करने के मामले में गंभीर नहीं हैं। जनता को डीडीए से परेशानी हो रही है लेकिन सत्तारूढ़ दल के जनप्रतनिधि उदासीनता बरत रहे हैं। डीडीए के लागू होने के बाद नक्शा पास करने के लिए कई नियम कानून जनता पर थोप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर तत्काल निर्णय लेकर डीडीए समाप्त करना चाहिए, ताकि जनता की परेशानी दूर हो। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे मे और संचालन दीपांशु पांडे ने किया।
धरने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, बार के अध्यक्ष महेश परिहार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, लक्ष्मण ऐठानी, नारायण बिष्ट, आनंदी वर्मा, लीला खोलिया, पूरन मेहरा, मो. शब्बीर, राजू गिरि, चंद्रमणि भट्ट, ललित मोहन पंत, सचिन आर्य, परितोष जोशी, एके अवस्थी, रोहित कार्की, चंदन कनवाल, दयाकृष्ण कांडपाल, अख्तर हुसैन आदि बैठे।