अल्मोड़ा के नंदादेवी में आयोजित रामलीला का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात को भी बारिश के चलते कई स्थानों पर रामलीला नही हुई, हालांकि नंदादेवी में रामलीला का मंचन हुआ। नंदादेवी में गत रात सीता जन्म, ताड़िका-राम-लक्ष्मण संवाद, विश्वामित्र-जनक संवाद, राम का विश्रामित्र के साथ जाना, ताड़िका वध आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। बारिश और ठंड के बावजूद बीते दिन नंदादेवी में रामलीला देखने को लोगों की काफी भीड़ जुटी। नगर में विभिन्न जगहों पर हो रहे दुर्गा महोत्सव में भी देर रात तक महिलाएं भजन-कीर्तन करने पहुंच रही हैं।
तीन दिन की बारिश के दौरान नगर में अधिकांश स्थानों में रामलीला मंचन नहीं हो सका, लेकिन शनिवार को हल्की बारिश के बीच भी नंदादेवी में रामलीला मंचन हुआ और काफी संख्या में लोगों ने रामलीला का आनंद लिया। ताड़िका, सीता, राम, लक्ष्मण के पात्रों ने शानदार अभिनय किया। नंदादेवी में केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छह में अध्ययनरत प्रेरणा जोशी ने सीता के पात्र का शानदार अभिनय कर लोगों का मन मोह लिया। बारिश के कारण शनिवार रात अन्य स्थानों पर रामलीला नहीं हो सकी।
इधर धारानौला, लाला बाजार, गंगोला मोहल्ला, लक्ष्मेश्वर, राजपुरा, पातालदेवी, नरसिंह बाड़ी, चौघानपाटा, खत्याड़ी आदि जगहों पर चल रहे दुर्गा महोत्सव में भी भजनों का दौर देर रात तक चला। इस दौरान नगर और बाहर की टीमों ने माता के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। दुर्गा महोत्सव में महिलाओं की अच्छी खासी तादात देखने को मिली। रविवार को मौसम ठीक होने के बाद उम्मीद जताई जा रही कि रामलीलाओं में दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।