फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा घाटी में आम की सत्तर फीसदी पैदावार चौपट

Thu, 19 May 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
आम के बौर में लगा रोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 आम उत्पादन के लिए मशहूर रामगंगा घाटी सहित चैकोट क्षेत्र के लोगों को इस बार निराशा हाथ लग सकती है। अप्रैल दूसरे पखवाडे़ से पेड़ों पर चैंपा रोग लग जाने से 70 प्रतिशत आम अभी तक पेड़ों से झड़ चुका है। जिस कारण काश्तकारों के साथ ही आम के ठेकेदारों का भी मुनाफा कमा लेने का सपना अधूरा रह सकता है। 
विज्ञापन


चैकोट तथा रामगंगा घाटी क्षेत्र में आम उत्पादन ही अधिकांश ग्रामीणों का आय का जरिया है। हर साल यहां 1200 से 1600 मीट्रिक टन आम की पैदावर होती है इस बार बारिश नहीं होने के वजह से पेड़ों पर चैंपा रोग ने बौर आने के वक्त ही अपने दस्तक दे दी है। बाकी कसर तेज हवाओं ने पूरी कर दी है। अब तक पेड़ों पर नाममात्र को ही आम रह गया है रोग लगने से जहां किसानों को मायूसी हुई है वहीं आम तोड़ने और ढोने वाले मजदूर, ट्रासंपोर्ट व्यवसायी तथा आम के थोक व्यापारी भी इससे चिंतित दिखाई दे रहे हैं। 

कोट
चैंपा रोग बौर आते वक्त ही आम के पेड़ में लग जाता है। बारिश न होने की वजह से शहद की तरह पेड़ों से चिपचिपा पदार्थ गिरता है जो आम को गला देता है। इस रोग से नियंत्रण के लिए बौर आते समय ही पेड़ों पर मोनोकोटोफास या क्यूनालफोस दवा का छिड़काव करना होता है।
विज्ञापन

प्रमोद सिंह राणा, प्रभारी, उद्यान सचल दल।

कोट
आम क्षेत्र के काश्तकारों की आजीविका का प्रमुख साधन है। सरकार को रोग से आम की पैदावार को हुए नुकसान का सरकारी तौर पर सर्वे कराकर प्रभावितों को उचित मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

प्रेमगिरि गोस्वामी, अध्यक्ष, जिला बागवान संगठन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें