फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्टो दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की मौत

Thu, 19 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लमगड़ा ब्लाक में स्यूनानी गांव के समीप हुई आल्टो दुर्घटना में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

आल्टो संख्या यूके-01-ए-5577 स्यूनानी से चायखान की ओर जा रही थी। स्यूनानी के पास दिन में करीब एक बजे आल्टो दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कपकोट निवासी 19 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र पूरन सिंह, वाहन मालिक चालक मिरई गांव के प्रधान जीवन सिंह और दीपक सिंह घायल हो गए। सूचना मिलने पर लमगड़ा थाने के थानाध्यक्ष श्याम सिंह रावत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए लमगड़ा अस्पताल पहुंचाया। कपकोट निवासी छात्र दीपक सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे अल्मोड़ा रेफर कर दिया। जबकि घायल मिरई के प्रधान जीवन सिंह और दीपक सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि कपकोट निवासी छात्र दीपक सिंह को उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें