भिकियासैंण (अल्मोड़ा।) रामगंगा जिले की मांग को लेकर जिला अभियान समिति ने चुनावी समर में भी गांवों में हस्ताक्षर अभियान जारी रखा है साथ रानीखेत, सल्ट और द्वाराहाट विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को जिले की मांग को लेकर संकल्प पत्र सौपे हैं।
रामगंगा जिला अभियान समिति के संयोजक राकेश नाथ गोस्वामी की अगुवाई में दिसंबर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जो अप्रैल तक जारी रहेगा। अब तक जिले के समर्थन के मांग में 150 से अधिक गांवों के ग्रामीणों के हस्ताक्षर हो चुके हैं।
समिति ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों को भी जिले की मांग का संकल्प पत्र सौंपा है। संयोजक राकेश नाथ के अनुसार जिले की मांग को लेकर जनजागरण जिले के गठन तक जारी रहेगा। उनका कहना है भौगोलिक दृष्टि से रामगंगा जिले का गठन विकास के लिए होना आवश्यक है।