फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवाद के पोस्टर लगाने वालों का सुराग नहीं

Fri, 10 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
दीवारों पर लिखे माओवादियों के संदेश - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। चनौदा क्षेत्र में मंगलवार रात माओवाद के नाम से पोस्टर लगाने वालों का सुराग नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है, लेकिन फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटर कालेज चनौदा, प्राथमिक स्कूल वृषभेश्वर और शैल के कालिका मंदिर में मंगलवार रात लाल रंग से वॉल पेंटिग करने के साथ ही पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टरों में लोगों से चुनाव बहिष्कार करने, जन युद्ध तेज करने समेत अन्य स्लोगन लिखकर जनता से साथ देने का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन


सोमेश्वर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 3 (1) लोक संपत्ति निरुपण अधिनियम, 127 (क) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 10/20 में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन पुलिस को फिलहाल इसको लेकर कोई सुराग नहीं मिले हैं। हालांकि जिले में पुलिस और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है, लेकिन अब तक कोई सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी है। सोमेश्वर के थानाध्यक्ष विजेंद्र  सिंह ने बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें