फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत अथरबनी में बुधवार को उपप्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में रमेश सिंह भोज को सभी वार्ड सदस्यों ने निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित किया। नवनिर्वाचित उपप्रधान रमेश सिंह भोज को ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विनोद जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि नव निर्वाचित उपप्रधान ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को गति देने के साथ जनसेवा के दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। ग्राम प्रधान ने निर्वाचन प्रक्रिया को सर्वसम्मति से संपन्न कराने के लिए सभी वार्ड सदस्यों का आभार व्यक्त किया और पंचायत में आपसी सहयोग एवं समन्वय की भावना बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर इंदर सिंह बिष्ट, रेनू जोशी, ख्याली पांडे सहित वार्ड सदस्य व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें