फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला के समापन पर राम डोला निकाला

Thu, 05 Oct 2017 09:30 PM IST
almora
विज्ञापन
रामलीला के समापन पर निकला रामडोला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नारायण तेवाड़ी देवाल में रामलीला का समापन हो गया है। समापन अवसर पर रामडोला निकाला गया। इसके बाद राज्याभिषेक हुआ और पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन

समापन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने लोगों से भगवान राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। क्रिकेटर एकता बिष्ट, एआरटीओ भास्कर जोशी, राजीव गुरुरानी ने रामलीला के पात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन कमेटी के संरक्षक गिरीश धवन ने किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष राजू बिष्ट, उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, सौरभ वर्मा, धर्मेंद्र बिष्ट, पकंज कांडपाल, प्रदीप तिवारी, सौरभ वर्मा, शैलेंद्र तिलारा, अकबर खान, अली खान आदि मौजूद थे। कमेटी के अध्यक्ष राजू बिष्ट ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। 
विज्ञापन

उधर कर्नाटकखोला रामलीला कमेटी के संयोजन में गणेश लीला का मंचन जारी है। वन निगम के बीएलएम गिरीश चंद्र पंत ने दूसरे दिन की गणेश लीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गणेश वृकासुर संग्राम, देवासुर, प्रतिस्पर्धा, परशुराम गणेश संवाद, गणेश तुलसी प्रसंग, गणेश विवाह के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें