फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर मतदान के लिए किया जागरुक

Mon, 31 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
रैली निकालते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय इंटर कालेज हवालबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों और शिक्षकों ने रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व विद्यालय में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत अधिक महत्व है। विद्यार्थियों को चुनाव आयोग के गठन और उसके कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की वह अपने-अपने गांवों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को मतदान परिचय पत्र बनाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर स्कूल में अध्ययनरत 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके 45 छात्र-छात्राओं को मतदाता परिचय पत्र बनाने के लिए चिन्हित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शंकर दत्त भट्ट, कपिल नयाल, महेश जोशी, अष्ठभुजा दुबे, बीएल यादव, टीडी भट्ट, नवनीत पांडे, चतुर सिंह, कलमेश जोशी ने विचार रखे। कार्यक्रम में धन सिंह धौनी, कृपाल सिंह बिष्ट, सुनीता बोरा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, गिरीश कफल्टिया, नवीन वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी नंदन मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें