फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजूहा लछीना के बच्चों केे बरसात से पहले मिल जाएंगी स्थायी कक्षाएं

Sun, 25 Feb 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
राजूहा के नए भवन निर्माण का निरीक्षण करती ब्लाक प्रमुख रचना रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताड़ीखेत ब्लॉक के राजूहा लछीना के बच्चों को अब स्थायी कक्षाएं मिल जाएंगी। तीन वर्ष पहले आपदा में विद्यालय भवन भू धंसाव की चपेट में आ गया था। इस कारण बच्चे कभी बरामदे में तो कभी प्राथमिक विद्यालय की कक्षाओं में बैठने के लिए मजबूर हो रहे थे। अब जिला पंचायत मद से नए कक्षों का निर्माण शुरू हो गया है। ब्लॉक प्रमुख रचना रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों ने कार्य का निरीक्षण निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल लछीना का पुराना भवन आपदा के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। बरसात में किसी भी समय भवन के गिरने की आशंका बनी रहती है, इसलिए बच्चों को कभी बरामदे में तो कभी प्राथमिक विद्यालय की अतिरिक्त कक्षाओं में बैठाकर पठन पाठन कराया जाता है। जिला पंचायत मद 22.85 लाख रुपये की लागत से नए कक्षों का निर्माण शुरू हो गया। विद्यालय में कुल 56 बच्चे अध्ययनरत हैं, इनके लिए तीन कक्षाएं बनाई जा रही हैं। निरीक्षण में ज्येष्ठ प्रमुख प्रेम अधिकारी, कनिष्ठ प्रमुख अंबादत्त, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव आदि भी मौजूद रहे।


-आपदा के कारण पुराना भवन क्षतिग्रस्त होने की कगार पर है। बरसात में भारी दिक्कतें हो रहीं थीं। अब यहां तीन नए कक्षों का निर्माण शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था को 15 जून तक कक्षों को शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। - गीतिका जोशी, उप शिक्षा अधिकारी, ताड़ीखेत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें