फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: सुपरस्टार रजनीकांत की आस्था का केंद्र, द्वाराहाट की इस गुफा में एक बार फिर ध्यान में डूबे

Thu, 09 Oct 2025 04:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट स्थित पांडवखोली की पहाड़ी चोटी पर मौजूद महावतार बाबा की गुफा में पहुंचे। उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत यहां ध्यान साधना की।

 
विज्ञापन
रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक और थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत एक बार फिर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद स्थित द्वाराहाट पहुंचे। इस बार भी उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के अंतर्गत पांडवखोली की पर्वतीय चोटी पर स्थित महावतार बाबा की दिव्य गुफा में पहुंचकर गहन ध्यान साधना की।

विज्ञापन


शांत, मनोहारी प्राकृतिक वातावरण में कुछ समय तक ध्यानमग्न रहे रजनीकांत की यह आस्था नई नहीं है। उन्होंने सर्वप्रथम वर्ष 2002 में पांडवखोली की इस गुफा में साधना की थी। इसके बाद से वे समय-समय पर यहां आते रहे हैं। कहा जाता है कि उनकी पहली यात्रा के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘काला’ को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके बाद से उनकी श्रद्धा इस स्थान के प्रति और गहरी हो गई। वर्ष 2019 में भी उन्होंने अपनी फिल्म ‘दरबार’ की सफलता के लिए यहां ध्यान लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें