फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षकों ने बस्ते लौटाए

विज्ञापन
स्याल्दे तहसील में दस्तावेज जमा करवाते राजस्व कर्मी - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मांगें पूरी नहीं होने से गुस्साए राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षकों ने पुलिस कार्यों का परित्याग कर दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर पर्वतीय राजस्व निरीक्षक राजस्व उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ की स्थानीय शाखा के राजस्व उपनिरीक्षकों ने पुलिस कार्य संबंधी बस्ते तहसील में जमा कर दिए हैं। स्थानीय शाखा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि चुनाव कार्य किए जाएंगे। यहां राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, विपुल चौहान, गिरीश आर्या, नूतन, प्रियंका, ख्याली आर्या, हनीफ बेग, महेंद्र रावत आदि थे।
विज्ञापन

स्याल्दे भी जमा करवाए दस्तावेज
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। तहसील के राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षकों ने सोमवार से पुलिस के कार्य का परित्याग करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने तहसील में पुलिस से संबंधित दस्तावेज भी उन्होंने तहसील में जमा करवा दिए हैं। वहां पर भास्कर जोशी, राजस्व उप निरीक्षक मोहन जोशी, जगदीश जोशी, गंभीर सिंह, रजत यादव, महेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह रावत, राजेन्द्र सती, नारायण सिंह, प्रकाश देवतल्ला, किरन आर्या आदि थीं।
काम पर लौटे आरके
अल्मोड़ा। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की दो माह से चल रही हड़ताल स्थगित हो गई है। सोमवार से रजिस्ट्रार कानूनगो (आरके) काम पर लौट आए हैं। संघ की जिला शाखा के आह्वान पर जिले के रजिस्ट्रार कानूनगो पिछले दो महीने से हड़ताल पर थे। इस कारण लोगों के जरूरी काम नहीं हो रहे थे। संघ के अध्यक्ष कमाल अशरफ ने बताया कि शासन से हुई वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार से आरके काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें