फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: राजा आनंद सिंह की 140वीं जयंती मनाई

Mon, 21 Sep 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं के अंतिम राजा आनंद सिंह देवज्यू की 140वीं जयंती ड्योढ़ी पोखर स्थित श्री जगदंबा दरबार में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया गया।
विज्ञापन

राजपुरोहित गंगाधर पंत ने पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने बताया कि राजा आनंद सिंह ज्योतिष, चिकित्सा और अध्यात्म के जानकार होने के साथ स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वर्ष 1921 से 1923 तक वह कुमाऊं के एमएलसी रहे। कुमाऊं रेजीमेंट की स्थापना और किसानों को नकदी फसलों के लिए प्रेरित करने में भी उनका योगदान रहा। कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, प्रभाकर चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगडवाल समेत स्थानीय गणमान्य लोग और राजपुरोहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें